गोवा ने पर्यटकों को दिया सुरक्षा का भरोसा

कामत ने कहा कि मुंबई में हुए हमले से आतंकित होने की आवश्यकता नहीं है। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। गोवा का पर्यटन उद्योग पहले ही वैश्विक आर्थिक संकट से प्रभावित है। अब मुंबई हमले ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
गोवा के ट्रेवेल्स एंड टूरिज्म एसोसिएशन (टीटीएजी) के अनुसार हालत काफी खराब है। टीटीएजी के उपाध्यक्ष अरनेस्ट डियाज ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। गोवा के होटलों और रेस्तरांओं के संघ के प्रवक्ता गौरीश धोंड ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में पहले ही 20 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications