एडिलेड टेस्ट : न्यूजीलैंड संतोषजनक स्थिति में

एडिलेड, 28 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 262 रन बनाकर खुद को संतोषजनक स्थिति में पहुंचा दिया है।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम 89 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कप्तान डेनियल विटोरी ने 12 रन बनाए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड की टीम ओर से सलामी बल्लेबाज एरन रेडमंड ने सबसे अधिक 83 रन बनाए। उन्होंने 125 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के जड़े।

जेमी हो (16) तथा जेस राइडर (13) ने निराश किया लेकिन रॉस टेलर 88 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 44 रन बनाने में सफल रहे। पीटर फल्टन ने भी 29 रनों का योगदान दिया। डेनियल फ्लिन हालांकि 11 रन ही बना सके।

आस्ट्रेलिया की ओर से चार साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ऑफ ब्रेक गेंदबाज नेथन हॉरिट्ज ने दो विकेट लिए जबकि ब्रेट ली, स्टुअर्ट क्लार्क, मिशेल जानसन और एंड्रयू सायमंड्स को एक-एक सफलता मिली।

दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है। ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसने न्यूजीलैंड को 149 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+