मुंबई हमला : प्रभावित होटलों में ही ठहरने वाले थे वॉन
लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इन दिनों अपनी किस्मत पर बहुत खुश हैं।
लंदन, 28 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इन दिनों अपनी किस्मत पर बहुत खुश हैं।
वॉन का कहना है कि वे बुधवार को मुंबई के प्रभावित होटलों में से किसी में ठहरने वाले थे लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम बदल गया।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने वॉन के हवाले से लिखा है, "इंग्लिश परफारमेंस टीम के साथ मैं मुंबई में ठहरने वाला था। हमारा मैच वहीं होना था लेकिन ऐन वक्त पर दो मैचों की श्रंखला को बेंगलुरू स्थानांतरित कर दिया गया और मैं मुंबई की बजाय बेंगलुरू चला गया। मुंबई में रहता तो बुधवार को मैं उन्हीं दो होटलों में से किसी एक में ठहरता, जिन्हें आतंकवादियों ने निशाना बनाया है।"
वॉन मानते हैं कि हाल के वर्षो में एशिया में हुए आतंकी हमलों में उनके कई प्रियजन बाल-बाल बचे हैं लेकिन वे यह सोचकर राहत महसूस कर रहे हैं कि मुंबई की घटना में वे भी सौभाग्य से बच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications