मुंबई हमला: मोदी देंगे परिजनों को मुआवजा
मुंबई, 28 नवंबर: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई आतंकवादी हमलों में शहीद सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को मुंबई पहुंचे मोदी ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां आतंकवादियों से लड़ते हुए जान न्यौछावर करने वाले जांबाज और देशभक्त पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देने आया हूं। मेरी सरकार इन शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देगी।"
उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमले में शहीद हुए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे के परिजनों से मिलना चाहते हैं।
मोदी ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए देश के नाम संबोधन को भी अपर्याप्त बताया।
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबेराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 125 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर












Click it and Unblock the Notifications