मुंबई हमला : 'दाऊद और आईएसआई का हाथ'
न्यूयार्क, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में बलूच लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन 'अमेरिकन फ्रेंड्स ऑफ बलूचिस्तान' ने आशंका व्यक्त की है कि मुंबई में आतंकवादी हमलों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) और अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम का हाथ हो सकता है।
संगठन के संस्थापक अहमार मुस्तिखान ने कहा कि मुंबई में आतंकवादी हमले दाऊद की शैली में किए गए लगते हैं।
मुस्तिखान ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में भारत सरकार और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकवादियों ने उसी प्रकार की कार्रवाई की जैसी बलूचिस्तान के डेरा बुगती और कोहलू की जा रही हैं।
मुस्तिखान ने कहा कि उन्हें आशा है कि पाकिस्तान सरकार दाऊद भारत को सौंप देगी। उन्होंने आईएसआई पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई में आतंकवादी हमले इस बात का इशारा करते हैं कि आईएसआई मानवता के विरूद्ध आपराधिक गतिविधियां नहीं बंद करने वाली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications