कई बार बंधक बनाया है आतंकवाद ने
नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में बुधवार रात हुए आतंकवादी हमले में कई लोग बंधक बनाए गए। इससे पहले भी दुनिया भर में कई बार आतंकवादी बड़े पैमाने पर लोगों को बंधक बना चुके हैं:
5 सितंबर, 1972: म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी आतंकवादियों ने इजरायल के दो एथलीटों की हत्या कर दी और नौ को बंधक बना लिया। बचाव कार्रवाई में नौ बंधक, पांच आतंकवादी और एक जर्मन अधिकारी मारे गए।
27 जून, 1976: फिलीस्तीनी आतंकवादियों ने एयर फ्रांस के विमान को यूगांडा में अगवा कर लिया। इजरायली सेना ने 103 बंधकों को मुक्त करा लिया। इस दौरान आतंकवादियों समेत 32 लोग मारे गए।
4 नवंबर, 1976: ईरानी के कट्टरपंथियों ने तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर धावा बोलकर 66 लोगों को बंधक बना लिया। इनमें से 52 को 20 जनवरी, 1981 तक बंधक बनाए रखा गया।
20 नवंबर, 1979: सऊदी अरब में मक्का की मस्जिद पर मुस्लिम आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया। सुरक्षाबलों के अभियान में तकरीबन 250 लोग मारे गए।
23 अक्टूबर, 2002: चेचेन्या के विद्रोहियों ने मास्को के एक थियेटर में 700 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। बचाव कार्य के दौरान 128 लोगों की मौत हो गई।
1 सितंबर, 2004: रूस के उत्तर ओस्सेतिया में आतंकवादियों ने 1,000 से अधिक बच्चों को बंधक बना लिया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आतंकवादियों समेत 330 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications