क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुंबई आतंकी हमला : 35 मरे, सेना और कमांडो ने मोर्चा संभाला (राउंडअप)

By Staff
Google Oneindia News

मुंबई/नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और दो पंचसितारा होटलों सहित सात अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 237 घायल हो गए। हालांकि अपुष्ट खबरों में मरने वालों की संख्या 60 बताई गई है।

मुंबई/नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और दो पंचसितारा होटलों सहित सात अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात हुए आतंकवादी हमलों में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 237 घायल हो गए। हालांकि अपुष्ट खबरों में मरने वालों की संख्या 60 बताई गई है।

आतंकवादियों से निपटने के लिए दिल्ली से 200 कमांडो पहुंच गए हैं। इस बीच सेना को भी बुला लिया गया है। हालात को देखते हुए पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और देश की हवाई निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की है।

इस हमले में आतंकवादी निरोधक दस्ता के प्रमुख हेमंत करकरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और एनकाउंटर विशेषज्ञ विजय सालस्कर शहीद हो गए। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि मुंबई में हुए आतंकवादी को लेकर केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार से लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि यह देश के खिलाफ सोची समझी शाजिस है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अब तक मिली जानकारी के अनुसार ओबराय और ताज होटल के साथ ही एक अस्पताल और कुछ अन्य स्थानों पर हमले किए गए हैं। यह भी पता चला है कि ओबराय और ताज में चार से पांच लोग (आतंकवादी) घुसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आतंवादियों ने गाड़ियों में विस्फोटक रखे और कुछ वाहनों का इस्तेमाल भी किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देशमुख ने कहा, "मुंबई के हालात गंभीर हैं। स्थिति से निपपटने के लिए दिल्ली से 200 कमांडो मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। मेरी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सोनिया गांधी से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है। केंद्र सरकार हमें हरसंभव सहायता मुहैया करवा रही है।"

कुछ निजी टीवी चैनलों के अनुसार एक पुलिस की गाड़ी को अगवा अपने कब्जे में लेकर उस गाड़ी से गोलियां बरसा रहे दो आतंकवादियों को पुलिस ने गिरगांव में मार गिराया।

इस बीच एक ब्रिटिश नागरिक एलेक्स चैंबरलीन, जो हमले के वक्त ओबराय होटल में मौजूद थे, ने हमले में बचकर निकलने के बाद कहा कि हमलावर होटल में मौजूद लोगों में से ब्रिटिश और अमेरिकी नागरिकों की पहचान कर रहे थे।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव जॉनी जोजफ ने एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि मुंबई में देर रात हुए आतंकवादी हमलों में 35 लोगों की मौत हो गई और 237 घायल हो गए।

मुंबई के पुलिस आयुक्त हसन गफूर ने बताया कि ये हमले संभवत: 'सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई' है और इसमें एके-47 और एके-57 जैसे हथियारों और अर्ध स्वचालित रायफलों का इस्तेमाल किया गया। घायलों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं।

महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक ए.एन. राय ने कहा, "'आतंकवादियों ने कम से कम सात स्थानों पर हमला किया है। यह आंकड़ा आठ भी हो सकता है।"

हसन गफूर ने कहा कि दक्षिण मुंबई के व्यस्त इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक समूह घुस गया, जिससे पूरे शहर में दहशत का माहौल है। आतंकवादियों ने दक्षिण मुंबई के अधिकतर इलाकों को अपना निशाना बनाया। दक्षिण मुंबई के इन क्षेत्रों में काफी संख्या में विदेशी पर्यटक ठहरते हैं। इस वजह से यहां इनकी चहल-कदमी बनी रहती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी मुंबई में स्थित ताज महल होटल के बाहर रात 10.15 से 10.30 बजे के बीच संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों पर गोलियां चलाईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल में अभी भी दो हजार लोग और कर्मचारी फंसे हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विदेशी महिला पर्यटक का शव ताज महल होटल से बरामद किया गया और होटल में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। एहतियात के तौर पर इस 22 मंजिले होटल के 90 फीसदी हिस्सों की बिजली काट दी गई है।

इसके कुछ ही मिनट के बाद एक अन्य पंचसितारा होटल ट्राइडेंट (जिसे पहले ओबराय के नाम से जाना जाता था) के पास गोली चली। यह होटल ताज होटल से महज आधा किलोमीटर दूर है। इस होटल में करीब एक हजार लोग हैं। यह होटल कड़ी सुरक्षा वाले क्षेत्र में है और यह एयर इंडिया व महाराष्ट्र विधानसभा भवन के पीछे स्थित है।

संदिग्ध बंदूकधारियों ने मध्य रेलवे के मुख्यालय छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के पास भी फायरिंग की। यहां काफी भीड़ रहती है। यहां पर रेलवे भवन के भीतर एक आतंकवादी छिपा हुआ है। यहां से हजारों लोगों को हटाया गया है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद रात में दो बम विस्फोट हुए। इसमें से एक विले पार्ले के पास हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दूसरा विस्फोट मझगांव में हुआ। यहां भी कई लोगों के घायल होने की खबर है। विले पार्ले में विस्फोट एक टैक्सी में हुआ, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।

ताज होटल के पीछे बड़े मियां गली से गोलीबारी की खबर है। दक्षिण मुंबई को जोड़ने वाली सभी सकड़ों पर बैरिकेट लगा दिए गए हैं।

इस बीच पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादी हमले में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे समेत मुंबई पुलिस के दो शीर्ष अधिकारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक काम्टे और मुंबई पुलिस के एनकाउंटर विशेषज्ञ विजय सालस्कर शहीद हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X