क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुंबई हमला : पाटिल ने 2 वर्ष पूर्व दी थी चेतावनी

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने दो वर्ष पहले चेतावनी दी थी कि आतंकवादी देश में बड़े हमले के लिए समुद्री मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने दो वर्ष पहले चेतावनी दी थी कि आतंकवादी देश में बड़े हमले के लिए समुद्री मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

नवंबर 2006 में पुलिस प्रमुखों को संबोधित करते हुए पाटिल ने सुरक्षा बलों को आतंकवाद के नए चेहरे से अवगत कराते हुए कहा था कि वे घुसपैठ के लिए समुद्री मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

पाटिल की चेतावनी के ठीक दो वर्ष बाद मुंबई में अब तक के सबसे भीषण आतंकवादी हमले हुए हैं जिनमें आतंकवादियों ने मुंबई पहुंचने के लिए समुद्री मार्ग का उपयोग किया।

बुधवार रात दो पांचसितारा होटलों समेत कई स्थानों पर किए गए इन हमलों में अब तक 101 लोग मारे गए हैं और 250 से अधिक घायल हुए हैं।

पाटिल ने उस वक्त कहा था, "हमारे तटीय इलाके आतंकवादी गुटों के निशाने पर हैं और अब वे घुसपैठ करने के लिए समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। वे समुद्री मार्ग से हथियार और गोला बारूद भी लाने की योजना बना रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X