जीवन और करियर पर बेहतर नियंत्रण रखते हैं सुशिक्षित लोग
टोरंटो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सुशिक्षित व्यक्ति अपने जीवन और करियर पर बेहतर नियंत्रण रखते हैं। टोरंटो विश्वविद्यालय के एक नए अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ है।
अमेरिका के 1800 कामकाजी वयस्कों के सर्वेक्षण के बाद यह निष्कर्ष सामने आया। कई ऐसे निश्चित कारण हैं कि जिनसे साफ है कि, क्यों सुशिक्षित लोग अपने जीवन में आने वाली घटनाओं और परिणामों पर अधिक बेहतर नियंत्रण रखते हैं।
इन कारणों की व्याख्या करते हुए अध्ययन में कहा गया है कि ऐसे लोगों का अपने काम पर बेहतर नियंत्रण होता है। सुशिक्षित लोग चुनौतीपूर्ण और रोचक कार्यो में संलग्न होते हैं। उनकी तनख्वाहें भी अधिक होती हैं।
अध्ययन के अनुसार शिक्षा किसी इंसान को दूसरों पर भरोसा करने तथा परंपराओं में विश्वास करने योग्य बनाती है। इससे उसको सफलता के लिए संबंधों के प्रभावी उपयोग में मदद मिलती है।
समाजशास्त्र के प्रोफेसर और अध्ययन के नेतृत्वकर्ता स्काट स्चीमैन के हवाले से जारी विश्वविद्यालय के बयान में कहा गया है कि यह पहले से ही स्पष्ट है कि जो लोग जीवन में घटनाओं और परिस्थितियों पर अपना नियंत्रण रखते हैं, वे खुशहाल और स्वस्थ रहते हैं। इसलिए नियंत्रण क भावना बेशकीमती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।