महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने की मुहिम को भारी जन समर्थन
न्यूयार्क, 26 नवंबर(डीपीए)। महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने की एक वैश्विक मुहिम को भारी जन समर्थन मिल है। इस अभियान के तहत 50 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं।
न्यूयार्क, 26 नवंबर(डीपीए)। महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने की एक वैश्विक मुहिम को भारी जन समर्थन मिल है। इस अभियान के तहत 50 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं।
लाखों लोगों के हस्ताक्षर वाले इस आवेदन पत्र को संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून को सौंपा गया। इस वैश्विक संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अभियान को पुरजोर जनसमर्थन मिला है।
एकेडमी अवार्ड से पुरस्कृत निकोल किडमैन ने इस अभियान का नेतृत्व किया। मून को मंगलवार को यह आवेदन सौंपा गया। किडमैन ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "हमारा मानना है कि हम जितना समर्थन जुटाएंगे, इस अभियान को उतनी ही सफलता मिलेगी।"
'से नो' नामक इस अभियान को संयुक्त राष्ट्र महिला कोष के तहत संचालित किया गया। निकोल किडमैन इस संगठन की दूत और प्रवक्ता हैं। उन्होंने अभियान की सफलता पर खुशी का इजहार करते हुए कहा, "हमने इसे संजीदगी से चलाया और परिणाम सामने है। बैंकाक से लेकर तंजानिया, फिजी से लेकर इक्वोडोर और जार्डन से लेकर भारत तक लाखों लोगों ने हमारा साथ दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।