तोगड़िया को फंसा रही है केंद्र: विहिप
तोगडि़या ने इस मामले में किसी प्रकार के जुड़ाव से इनकार किया। जबकि विहिप ने केंद्र सरकार पर तोगडि़या के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विहिप नेता गिरिराज किशोर ने सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष विहिप नेताओं पर आरोप मढ़ने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का गलत इस्तेमाल कर रही है।
'अभिनव
भारत'
को
धन
मुहैया
कराने
की
मीडिया
की
रिपोर्टों
को
खारिज
करते
हुए
किशोर
ने
कहा
कि
यह
खबर
पूरी
तरह
निराधार
है।
अभिनव
भारत
संस्था
से
विहिप
का
कोई
जुड़ाव
नहीं
है।
मीडिया
में
इस
बारे
में
आई
रिपोर्ट
गलत
और
दुर्भावनापूर्ण
है।
किशोर
ने
इस
मामले
में
अपने
नाम
घसीटे
जाने
पर
कानूनी
कार्रवाई
करने
की
चेतावनी
दी
है।
गौरतलब है कि मीडिया में आई एक खबर में कहा गया कि मालेगांव मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने सीबीआई द्वारा हैदराबाद मक्का मस्जिद विस्फोट के मामले में पूछताछ के दौरान कहा है कि अभिनव भारत को खड़ा करने में तोगडि़या का महत्वपूर्ण हाथ था।
तोगडि़या के नाम पर सीबीआई का इंकार
मंगलवार
को
सीबीआई
के
प्रवक्ता
हर्ष
ढल
ने
अभिनव
भारत
से
तोगडि़या
के
जुड़ाव
से
साफ
इंकार
किया
है।
उन्होंने
कहा
कि
यह
खबर
गलत
है।
पुरोहित
ने
ऐसा
कोई
बयान
सीबीआई
को
नहीं
दिया
है।
उधर
मुंबई
एटीएस
ने
भी
साफ
कर
दिया
है
कि
मालेगांव
धमाकों
में
तोगडि़या
का
नाम
नहीं
आया
है।