गैर इस्लामी है आत्महत्या: लॉर्ड खालिद हमीद
लंदन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। धर्म और चिकित्सा संबंधी मसलों के विद्वान लॉर्ड खालिद हमीद का कहना है कि इस्लाम में आत्महत्या के लिए कोई स्थान नहीं है। बढ़ते आत्मघाती हमलों के मद्देनजर हमीद ने ये बातें कही।
लंदन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। धर्म और चिकित्सा संबंधी मसलों के विद्वान लॉर्ड खालिद हमीद का कहना है कि इस्लाम में आत्महत्या के लिए कोई स्थान नहीं है। बढ़ते आत्मघाती हमलों के मद्देनजर हमीद ने ये बातें कही।
ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में धार्मिक मसलों से संबंधित चुनौतियों पर व्याख्यान दे चुके हमीद ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में ये बातें कही।
हमीद ने कहा, "हमें हाशिये से निकलकर राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना होगा। अहिंसक होकर शिक्षा प्राप्त करने और मेहनत करने की जरूरत है। शिक्षा ही सभी समस्याओं का हल है।"
हमीद ने कहा, "मुस्लिमों में ईमानदार नेतृत्व का अभाव है। मुस्लिम समुदाय एक ऐसे जहाज की तरह है, जिसका कोई कप्तान नहीं है। यह समुदाय अशांत जल में सभी दिशाओं में यात्रा कर रहा है।"
हमीद ने कहा कि सभी युवा, जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं वह गैर इस्लामी है।
लखनऊ में जन्मे हमीद को वर्ष 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे अल्फा अस्पताल समूह के अध्यक्ष हैं और लंदन में 'लंदन इंटरनेशन हॉस्पीटल' बनाने की योजना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे