भारत के दो खिलाड़ी अमेरिकी पेशेवर बेसबाल टीम में
न्यूयार्क, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दो उभरते हुए बेसबॉल खिलाड़ी अमेरिका के पेशेवर बेसबॉल क्लब पिट्सबर्ग पाइरेट्स में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
न्यूयार्क, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के दो उभरते हुए बेसबॉल खिलाड़ी अमेरिका के पेशेवर बेसबॉल क्लब पिट्सबर्ग पाइरेट्स में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
पांच बार वर्ल्ड सीरीज चैंपियनशिप जीत चुका पिट्सबर्ग पाइरेट्स अमेरिका के साथ-साथ दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर बेसबॉल क्लब है। दुनियाभर के खिलाड़ी इसके लिए खेलने की हसरत रखते हैं।
पाइरेट्स टीम ने रिंकू सिंह (20 वर्ष) और दिनेश कुमार पटेल (19 वर्ष) को भारत में आयोजित 'मिलियन डॉलर आर्म' प्रतियोगिता के माध्यम से चुना है। इसमें भारत के लगभग 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
इस प्रतियोगिता में 85 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद पिच कराने वाले खिलाड़ी को विजेता घोषित किया गया था।
पिट्सबर्ग पाइरेट्स क्लब की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, "रिंकू और दिनेश एक अरब से अधिक जनसंख्या वाले देश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने देश से बाहर किसी उच्चस्तरीय पेशेवर लीग में खेलेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।