कश्मीर को न्याय दे भारत-पाकः ज़रदारी

asif ali zardari
नई दिल्ली, 24 नवम्बरः पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के लिए खतरा नही हैं और उन्हे आपसी भय की मानसिकता से उबरते हुए उप महाद्वीप को एक आर्थिक इकाई बनाने और शांति-भाईचारे के नए दौर की शुरुआत करनी चाहिए।

उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु अप्रसार संधि की वकालत करते हुए कहा कि उनका देश परमाणु हथियार का पहले प्रयोग नहीं करेगा।

उन्होंने कहा "मैं तो चाहता हूं कि ऐसी नौबत ही न आए मैं परमाणु हथियारों के खिलाफ हूं"। जरदारी ने दोनों देशों के बीच समस्याओं और मतभेदों को स्वीकार करते हुए कहा कि दुनिया में हो रहे बदलाव के मद्देनजर नेताओं को एक नए व्यापक नजरिए को अपनाना चाहिए जिससे रिश्ते मजबूत हों तथा आवाम खुशहाल हो सके।

उन्होने कहा दुनिया की सियासत ने भारत और पाकिस्तान के बीच खाई को बढ़ाया था और अब नए माहौल में हमें नई सोच के साथ दोस्ती और सहयोग का सफर तय करना है।

उन्होने इस क्षेत्र में शांति और विश्वास कायम करने के लिए भगवान बुद्ध, हजरत मोहम्मद और महात्मा गांधी के दिखाए गए रास्ते की याद दिलाई। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए नई दिल्ली में चल रहे हिन्दुस्तान टाइम्स नेतृत्व सम्मेलन को संबोधित किया तथा श्रोताओं के प्रश्नों के उत्तर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+