नेपालः शांति प्रक्रिया में भारत सहयोग दे

विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी के तीन दिवसीय नेपाल दौरे से पहले नेपाली विदेश मंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि उनके देश को जारी शांति प्रक्रिया में भारत की मदद की जरूरत है।
उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के समर्थन के बिना शांति प्रक्रिया को तार्किक समाधान तक ले जाना नेपाल के लिए कठिन होगा। यादव ने कहा अपने विकास और पुनर्निर्माण कार्य में हम भारत की मदद और सहयोग की भी उम्मीद करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुखर्जी के साथ बातचीत में व्यापार आदि के साथ इन मुद्दों को उठाया जायेगा।एक सवाल के जवाब में नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल के भारत और चीन दोनों के ही साथ अच्छे मैत्रीपूर्ण रिश्ते हैं।
यादव ने कहा मुझे उम्मीद है कि भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी का आगामी नेपाल दौरा द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक मजबूत करने और दोनों पक्षों के बीच सहयोग के विस्तार में सहयोग देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल अपनी सरजमीन से भारत विरोधी गतिविधियां संचालित नहीं होने देगा। उन्होंने कहा भारत सहित हमारे मित्र देशों की ओर कोई भी गतिविधि की अनुमति नेपाल नहीं देगा।


Click it and Unblock the Notifications