इराक पर हमला सबसे बड़ी भूलः समोर

gary samore
नई दिल्ली, 24 नवम्बरः अन्तर्राष्ट्रीय मामलों और कूटनीति के विख्यात अमरीकी जानकार गेरी समोर का कहना है कि इराक पर हमला करके अमरीका ने "ऐतिहासिक भूल" की है।

रोनाल्ड रीगन से जार्ज बुश तक के विभिन्न राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में महत्वपूर्ण पदों पर रहे समोर ने कहा कि अमरीका ने खुद को ऐसी स्थिति में फंसा लिया है जहां शुरूआत से ही पुनर्निर्माण करने की जिम्मेदारी उस पर पड़ गई।

बुश प्रशासन को यह पता नहीं था कि युद्ध इतनी जल्द खत्म हो जाएगा और अमरीका के ऊपर पूरी तरह तबाह इस देश के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी आ जाएगी।

"हिन्दुस्तान टाइम्स नेतृत्व सम्मेलन" में भाग लेने आये समोर ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से आतंकवादी गतिविधियो को खत्म करने के लिए पाकिस्तान में अमरीकी सैनिको की कार्रवाई जारी रहेगी क्योंकि इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा कि अमरीका वैश्विक वित्तीय संकट के मद्देनज़र अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए पाकिस्तान को एक पैकेज भी देगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में भारत पर सीटीबीटी पर हस्ताक्षर करने का दबाव बढ़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+