सेना के अस्‍ताल में सामूहिक बलात्‍कार

पंचकूला के पुलिस अधीक्षक संदीप खिरवर के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हो गई है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
इस घटना की जानकारी सैन्य अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 38 वर्षीय पीड़िता के साथ शनिवार को पंचकूला जिले के चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान अस्पताल में कथिततौर पर बलात्कार किया गया।
पीड़िता का पति गुजरात के जामनगर में नियुक्त है और वह अपने दो बच्चों के साथ सैन्य आवास में रहती हैं। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता फिजियोथैरेपी के लिए अस्पताल गई थी, जहां अस्पताल के वार्ड-इन-चार्ज होत्तम सिंह और एक अन्य कर्मचारी इफ्तिखार खान ने महिला के साथ कथिततौर पर बलात्कार किया।


Click it and Unblock the Notifications