उड़ीसा: कंधमाल में निषेधाज्ञा लागू

कंधमाल के पारापंगा गांव में 'कुई कल्याण' समिति ने गांव में कथित पुलिस ज्यादती के विरोध में एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। कंधमाल पुलिस के मुताबिक प्रस्तावित रैली के दौरान किसी भी प्रकार के तनाव फैलने की आशंका है। इससे निपटने के लिए यहां पर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
गौरतलब है कि अगस्त में विश्व हिंदू परिषद के नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या के बाद कंधमाल में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें कम से कम 38 लोग मारे गए थे और हजारों बेघर हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications