मारुति ने किया गांवों का रुख

मारुति सुजुकी ने ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए चालू वित्त वर्ष में लगभग 10,000 रेजीडेंट डीलर सेल्स एग्जीक्यूटिवों को नियुक्त करने की योजना बनाई है।
कंपनी के अधिकारी मयंक पारीक ने कहा कि प्रमुख शहरों में बिक्री में दर्ज हुई गिरावट को कम करने के लिये मारुति सुजुकी ग्रामीण बाजार को दोहन करने के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया हमने भावी ग्रामीण ग्राहकों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। हम दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर नियुक्त करेंगे जो ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में संवाद कर बिक्री को बढ़ाने में मदद करेगी।


Click it and Unblock the Notifications