कोबरा लगाएगा भारत में शराब के कारखाने

इसके अलावा कंपनी घरेलू बाजार में अपने बीयर व्यवसाय को बढ़ाने के लिए और निवेश करेगी। कोबरा बीयर के प्रवर्तक और अध्यक्ष करण बिलिमोरिया ने कहा देश में उत्तराखंड और कर्नाटक जैसे ऐसे कई स्थान हैं जहां शराब के कारखाने लगाए जा सकते हैं और हम देश में ऐसे कारखाने लगाने की संभावना तलाश रहे हैं।
उन्होंने कहा वर्तमान में हमारे शराब ब्रांड जनरल बिलिमोरिया का उत्पादन विश्व के 10 स्थलों पर किया जा रहा है और हम जल्द ही इसका आयात शुरू करेंगे लेकिन भारत में शराब के कारखाने लगाने में कुछ समय लगेगा।


Click it and Unblock the Notifications