कम कीमत पर बाजरा बेच रहे किसान

bajra
जयपुर, 24 नवंबरः राज्य और केन्द्र के बीच टकराव जारी रहने से राजस्थान में किसान बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और उन्हें सरकार द्वारा तय 840 रुपये प्रति क्विंटल के मूल्य से कम कीमत पर बाजरे की बिक्री करने को बाध्य होना पड़ रहा है।

राजस्थान देश में सबसे ज्यादा बाजरा पैदा करता है और राज्य में दुर्भाज्ञवश किसानों को अन्य राज्यों के मुकाबले बाजरे की बिक्री पर प्रति क्विंटल 100 रुपये कम आमदनी हो रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केन्द्र बाजरा खरीद के लिए वित्तीय व्यवस्था नहीं करने के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है जबकि राज्य ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बाजरा की खरीद के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है।

लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बाजरा की खरीद कौन करे इस बात को लेकर केन्द्र और राज्य के बीच टकराव जारी रहने से किसान सस्ते भाव पर बाजरा बेच रहे हैं जिससे व्यापारियों और उद्योगों को फायदा हो रहा है।

पिछले सप्ताह किसानों ने थोक बाजार में 635-700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बाजरा की बिक्री की जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 840 रुपये प्रति क्विंटल का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+