समुद्री लुटेरों ने सऊदी टैंकर के लिए फिरौती की राशि घटाई
कैरो, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने नवंबर के आरंभ में अगवा किए गए सऊदी टैंकर को छोड़ने के लिए फिरौती की राशि 2.5 करोड़ डालर से घटा कर 1.2 करोड़ डॉलर कर दी है। यह जानकारी अरब के एक प्रमुख समाचार पत्र ने सोमवार को दी।

समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती के मुताबिक समाचार पत्र 'अशर्क अल औसत' ने किसी सूत्र के हवाले से लिखा है कि फिरौती की राशि में 60 से 70 लाख डॉलर की कटौती की गई है। उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों के भीतर यह मामला सुलझ जाएगा।
लाइबेरियाई झंडे तले समुद्री रास्ते से गुजर रहे 'सऊदी अरमाको' के स्वामित्व वाले 'एमवी सीरियस स्टार' नामक इस तेल टैंकर को पिछले 15 नवंबर को अदन की खाड़ी में सोमालियाई लुटेरों ने अगवा कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications