एयर इंडिया का किराया कम करने का विचार, जेट करेगी वेतन में कटौती (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश की सरकारी हवाई सेवा प्रदाता कंपनी एयर इंडिया किराये में कटौती पर विचार कर रही है। हालांकि, निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज और किंगफिशर ऐसा कोई कदम उठाने नहीं जा रही। इसके उलट जेट अपने पायलटों की तनख्वाह में कटौती की योजना पर काम कर रही है।

वैश्विक वित्तीय संकट के कारण जेट एयरवेज पायलटों, इंजीनियरों और अन्य कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती कर सकती है। इस बारे में शीघ्र ही कोई घोषणा किए जाने की आशा है। सूत्रों के मुताबिक पायलटों और इंजीनियरों ने वेतन में कटौती का विरोध किया है।

जेट के करीब 13,200 कर्मचारी हैं, जिसमें से करीब दो हजार की तनख्वाह प्रतिमाह एक लाख रुपये है। इनमें मुख्यत: पायलट और इंजीनियर शामिल हैं।

उधर, एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि ईंधन सरचार्ज में की गई कटौती के कारण दिसंबर माह में किसी समय किराये में 10 से 12 फीसदी की कटौती की जा सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को एयरलाइंसों से किराये में कटौती की अपील की थी।

अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "घाटे और खर्च को ध्यान में रखकर किराये में कटौती पर विचार किया जाएगा। आप इस बारे में शीघ्र ही किसी घोषणा की आशा कर सकते हैं।"

पटेल ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा था कि हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती के मद्देनजर एयरलाइंसों को किराये में कटौती करनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+