बांग्लादेश में चुनाव से पहले हट सकता है आपातकाल
ढाका, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में पिछले दो वर्षो से लागू आपातकाल 29 दिसंबर के संसदीय चुनावों से पखवाड़ा भर पहले हटाया जा सकता है। यह जानकारी मीडिया सूत्रों ने यहां सोमवार को दी।
ढाका, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में पिछले दो वर्षो से लागू आपातकाल 29 दिसंबर के संसदीय चुनावों से पखवाड़ा भर पहले हटाया जा सकता है। यह जानकारी मीडिया सूत्रों ने यहां सोमवार को दी।
हालांकि सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार में सलाहकार एम. ए. मतीन ने रविवार को कहा था कि वर्ष 2007 के जनवरी में लागू किए गए आपातकाल को हटाने का कोई औपचारिक फैसला नहीं किया गया है।
लेकिन समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने स्पष्ट किया है कि आपातकाल 12 दिसंबर तक उठा लिया जाएगा, क्योंकि कार्यवाहक सरकार चुनाव आयोग (ईसी) के इस प्रस्ताव पर सहमत है।
अंतरिम सरकार में प्रधानमंत्री का कामकाज देख रहे मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ए.टी.एम. शमसुल हुदा ने रविवार शाम पत्रकारों को बताया, "हमने सरकार से बात की और सरकार ने नामांकन वापसी की अंतिम तारीख के बाद आपातकाल हटाने का हमें वादा किया है।''
मतीन ने कहा "हमें उम्मीद है कि आपातकाल हटाने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।''
पत्र के अनुसार पिछले दो वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ है, जब आपातकाल हटाने के लिए किसी तारीख की घोषणा की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications