सिटीग्रुप की मदद पर सहमत हुई अमेरिकी सरकार (लीड-1)

वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि वह संकट के दौर से गुजर रहे वित्तीय क्षेत्र के समूह सिटीग्रुप की मदद करने के लिए वैश्विक वित्तीय संकट के इस दौर में उसको हुए नुकसान पर गारंटी देगी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिका के वित्त मंत्रालय, केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और फेडरल डिपोजिट इंश्योरेंस कारपोरेशन ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सरकार, मोर्गेज संबंधी संपत्तियों के कारण सिटीग्रुप को हुए भारी नुकसान पर गारंटी देगी। इसके बदले बैंक सरकार को अपने शेयर सौंपेगा।

इसके अतिरिक्त बैंक को 700 अरब डॉलर के वित्तीय पैकेज में से भी 20 अरब डॉलर दिए जाएंगे।

समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीज जर्नल' (डब्ल्यूएसजे) के अनुसार पिछले सप्ताह सिटीग्रुप के शेयरों की कीमतों में 60 फीसदी की जबरदस्त गिरावट आई थी और ये 16 वर्षो के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।

पत्र के अनुसार सरकारी सहायता के बाद बैंक को अपने अधिकारियों में भी बदलाव करना होगा अथवा नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+