शांति प्रकिया में जान फूंकने बुधवार को आएंगे कुरैशी
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा परमाणु हथियारों के प्रथम इस्तेमाल न करने जैसे सनसनीखेज बयान के चंद दिनों बाद पाकिस्तानी विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया में जान फूंकने बुधवार को चार दिवसीय दौरे पर यहां आ रहे हैं।
विदेशमंत्री बनने के बाद कुरैशी का यह दूसरा भारत दौरा होगा। यह दौरा कुरैशी के 27 जून के प्रथम दौरे की अगली कड़ी है। पहले दौरे के दौरान परिवार में दुर्घटना के कारण वह बीच में ही पाकिस्तान लौट गए थे।
कुरैशी बुधवार को विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी से द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसमें आर्थिक संबंधों को बढ़ाने, आतंकवाद का मुकाबला करने व कश्मीर जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
दोनों मंत्री काबुल में 7 जुलाई को भारतीय मिशन के बाहर किए गए हमले के संदर्भ में शुरू की गई पांचवें दौर की संयुक्त बातचीत में प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications