स्टोल्ट वेलर के चालक दल के 5 भारतीय सदस्य स्वदेश लौटे (लीड-1)
मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सोमालियाई समुद्री लुटेरों द्वारा गत सितम्बर में अगवा किए गए पोत एमटी स्टोल्ट वेलर के चालकदल के 18 भारतीय सदस्यों में से पांच सोमवार को मस्कट से मुंबई लौट लाए। उन्होंने बताया कि उन्हें बांधकर रखा गया लेकिन यातनाएं नहीं दी गईं।

गोवा के इस्तीडोर फर्नाडीस और एलिस्टायर फर्नाडीस, मुंबई के ओमप्रकाश शुक्ला और संतोष पाटिल तथा रत्नागिरी के नवैद बोरूदकर यहां सुरक्षित पहुंच गए। सभी स्वस्थ हैं।
एलिस्टायर ने बताया कि उन्हें अज्ञात स्थान पर बांधकर रखा गया था जहां हथियारों से लैस 20-25 समुद्री लुटेरे हर पर उन पर नजर रखते थे।
उन्होंने बताया, "हम सभी 22 व्यक्तियों को 30 बाई 40 फुट के एक कमरे में रखा गया था। हमें बाहर बने बाथरूम में जोड़ों में जाने की इजाजत थी।"
पाटिल ने बताया कि उन लोगों को बहुत खराब खाना मिलता था जिसे उन लोगों ने जीवित रहने भर के लिए खाया।
एमटी स्टोल्ट वेलर का गत 15 सितम्बर को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था। इस पोत में 18 भारतीयों समेत चालक दल के 22 सदस्य सवार थे। लुटेरे इस पोत को सोमालियाई तट पर ले गए थे और उन्होंने इसके लिए साठ लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी। लुटेरों ने इस जहाज को गत 16 नवंबर को मुक्त किया। बताया जाता है कि जहाज की मालिक कंपनी ने 25 लाख डॉलर की रकम चुकाई।
चालक दल के 13 भारतीय सदस्य अभी तक मस्कट में ही हैं और उनके मंगलवार को मुंबई पहुंचने की आशा है। पोत भी मंगलवार को लौट आएग।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications