भारत-पाकिस्तान के बीच गृह सचिव स्तर की वार्ता मंगलवार को
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के गृह सचिव स्तर के पांचवें दौर की बातचीत मंगलवार को इस्लामाबाद में होगी। यह दोनों देशों के बीच जारी समग्र वार्ता प्रक्रिया का एक हिस्सा है। इससे पूर्व दोनों देशों के बीच गृह सचिव स्तर की बातचीत पिछले साल जुलाई में नई दिल्ली में हुई थी।
यह वार्ता हाल ही में शुरू किए गए नियंत्रण रेखा के पार कारोबार के साये में हो रही है, जो लोगों को नजदीक लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वार्ता के माध्यम से दोनों देशों को अपनी तरफ से आतंकवाद, नकली मुद्रा, नशीली वस्तुओं की आवाजाही, बंदियों की अदला-बदली तथा वीजा नियमों पर बातचीत करने तथा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
इस बातचीत में भारतीय पक्ष की अगुवाई केन्द्रीय गृह सचिव मधुकर गुप्ता तथा पाकिस्तानी पक्ष का नेतृत्व वहां के आंतरिक सचिव सैयद कमाल शाह करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications