भाजपा आतंकवाद को सांप्रदायिक रंग दे रही : कांग्रेस
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आतंकवाद को सांप्रदायिक रंग देने में लगी है ताकि वह स्वयं शासित राज्यों में अपनी विफलता को छिपा सके।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा आतंकवाद को सांप्रदायिक रंग दे रही है। वह मालेगांव विस्फोट के आरोपियों को बचाने की कोशिश में है। भाजपा अपने राज्यों में विफलता को छिपाने के लिए यह सब कर रही है।"
कांग्रेस ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता प्रवीण तोगड़िया पर भी निशाना साधा। मीडिया में ऐसी खबरे आईं है कि तोगड़िया ने हिंदू संगठन 'अभिनव भारत' के गठन में सहायता की थी।
तिवारी ने कहा, "मैं सोचता हूं कि मालेगांव के आरोपियों के नार्को टेस्ट के खिलाफ तोगड़िया इसलिए थे क्योंकि वे यह जानते थे कि अगर टेस्ट हुआ था तो सच्चाई सामने आ जाएगी। जैसा कि एक समाचार पत्र में इसे उजागर किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications