सिटीग्रुप के बचाव की कोशिशें, पंडित का भाग्य अनिश्चित
वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार संकट से जूझ रहे वित्तीय क्षेत्र के समूह सिटीग्रुप को उबारने के लिए एक वित्तीय पैकेज की योजना पर विचार कर रही है लेकिन इसके भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित और अन्य अधिकारियों का भविष्य अनिश्चित है।

समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीज जर्नल' (डब्ल्यूएसजे) के अनुसार पिछले सप्ताह सिटीग्रुप के शेयरों की कीमतों में 60 फीसदी की जबरदस्त गिरावट आई और ये 16 वर्षो के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए।
पत्र ने बताया कि वित्तीय पैकेज की योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। पत्र के अनुसार सरकारी सहायता के बाद बैंक को अपने अधिकारियों में भी बदलाव करना होगा अथवा नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
सरकार द्वारा वित्तीय पैकेज को मंजूरी दिए जाने की सूरत में यह तीसरा अवसर होगा जब सरकार वित्तीय जगत को मजबूत करने के लिए सीधी मदद पहुंचाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications