'रियल एस्टेट की कीमतों में आ सकती है 30 फीसदी कमी'
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया की अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता अमेरिकी कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि भारत में रियल एस्टेट की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि व्यावासायिक रियल एस्टेट के क्षेत्र में कहीं न कहीं मांग से अधिक आपूर्ति के कारण निर्माण गतिविधियां धीमी होंगी।
देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में निर्माण क्षेत्र का योगदान 7.3 प्रतिशत है।
पिछली बार 1996 में निर्माण क्षेत्र में आई गिरावट के कारण करीब तीन सालों में प्रोपर्टी की कीमतों में 40 फीसदी तक की कमी आई थी। इससे उपभोग और निवेश पर भी नकारात्मक असर पड़ा।
पिछले एक साल के भीतर रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में 83 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसमें यूनीटेक, डीएलएफ और इंडियाबुल्स रियल एस्टेट जैसी कंपनियां शामिल हैं।
गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्री तुषार पोद्दार ने कहा, "हमारा मानना है कि मांग पक्ष की ओर से उपभोग और निवेश पर नकारात्मक असर पड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications