विस चुनाव : मप्र में कौन बनेगा सिंह इज किंग

छतरपुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड के कई सिंह इस बार किंग बनने की जुगाड़ में घूम रहे हैं। हर कोई दावा कर रहा है कि असली किंग वही है।

छतरपुर से सटे राजनगर विधानसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस के विक्रम सिंह उर्फ नातीराजा, जो कि छतरपुर रियासत से हैं, की सीधी टक्कर बहुजन समाज पार्टी के शंकर प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना राजा से है।

नातीराजा का हाल यह है कि वे जिस भी इलाके में जाते हैं मतदाता उनकी आरती उतारते हैं और टीका तक करते हैं। इस मसले पर विक्रम सिंह का कहना है कि लोग राजघराने का सम्मान कर रहे हैं। लोग यह तय करेंगे कि असली राजा कौन है।

वहीं दूसरी ओर छतरपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके मुन्ना राजा इस बार अपनी सीट बचाने के लिए कांग्रेस की टिकट छोड़कर राजनगर में बसपा के हाथी पर सवार हो गए हैं। सीट ही नहीं बदली है मुन्ना राजा के तेवर भी बदल गए हैं। वे तो अब कह रहे हैं कि जनता ही असली किंग है बाकी सब नकली है।

राजाओं की यह फेहरिस्त यहीं नहीं रुकती बल्कि समूचे बुंदेलखंड में हर राजा अपनी रियासती ताकत को बचाये रखने के लिए चुनाव के मैदान में कूद पड़ा है। सबसे ज्यादा राजाओं ने हाथी की सवारी की है। छतरपुर से डीलमणी सिंह उर्फ बब्बू राजा, खरगापुर से सुरेन्द्र सिंह गौर उर्फ दद्दा, बिजावर से राजकुमार सिंह मुन्ना राजा और बड़ामलहरा से राणा शंकरप्रताप सिंह हाथी पर सवार होकर अपनी विरासत बचाने में लगे हैं।

मुश्किल जनता की है जो इन 'राजाओं' को अब तक अपना भगवान मानती रही है लेकिन पार्टियों के बैनर तले जब ये झूठे आश्वासन देने लगे हैं तो उन पर कैसे भरोसा करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+