स्टोल्ट वेलर के 4 नाविक स्वदेश लौटे
मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। सोमालियाई समुद्री लुटेरों द्वारा गत सितम्बर में अगवा किए गए पोत एमटी स्टोल्ट वेलर के चालकदल के 18 भारतीय सदस्यों में से चार सोमवार को मस्कट से मुंबई लौट लाए।
नेशनल यूनियन ऑफ सीफार्स ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) के प्रवक्ता सुनील नायर ने बताया कि गोवा के इस्तीडोर फर्नाडीस और एलिस्टायर फर्नाडीस, मुंबई के ओमप्रकाश शुक्ला और रत्नागिरी के नवैद बोरूदकर यहां सुरक्षित पहुंच गए।
एमटी स्टोल्ट वेलर का गत 15 सितम्बर को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था। इस पोत में 18 भारतीयों समेत चालक दल के 22 सदस्य सवार थे। लुटेरे इस पोत को सोमालियाई तट पर ले गए थे और उन्होंने इसके लिए साठ लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी। लुटेरों ने इस जहाज को गत 16 नवंबर को मुक्त किया। बताया जाता है कि जहाज की मालिक कंपनी ने 25 लाख डॉलर की रकम चुकाई।
चालक दल के 14 भारतीय सदस्य अभी तक मस्कट में ही हैं और उनके मंगलवार को मुंबई पहुंचने की आशा है। पोत भी मंगलवार को लौट आएग।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications