बेंगलुरू एकदिवसीय मैच : भारत ने इंग्लैंड को हरा सीरीज जीता (राउंडअप)

बेंगलुरू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 19 रनों से हराकर सात मैचों की हीरो होंडा कप सीरीज को 4-0 से जीत लिया। दो बार आई बारिश के कारण बाद में मैच 22-22 ओवर का कर दिया गया। वीरेंद्र सहवाग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बारिस के कारण आई बाधा के बाद भारत ने 22 ओवर में 166 रन बनाए, लेकिन डकवर्थ लुइस पद्धति से इंग्लैंड के सामने निर्धारित 22 ओवर में 198 रन बनाने की चुनौती थी। इंग्लैंड की टीम 22 ओवर में आठ विकेट पर 178 रन ही बना सकी। ओवेश शाह ने 48 गेंदों पर शानदार 72 रन बनाए, जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 30 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए, जबकि गौतम गंभीर ने 40 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले लगभग सवा तीन बजे आई बारिश के कारण खेल दो घंटे से भी अधिक समय तक रुका रहा था। बारिश के कारण हुई समय की बर्बादी की भरपाई के लिए मैच को 44-44 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था।

भारतीय समयानुसार लगभग 5.50 बजे खेल शुरू हुआ था, लेकिन 15 मिनट के खेल के बाद ही बारिश फिर से आ धमकी।

आठ महीने बाद एकदिवसीय मैच खेल रहे तेंदुलकर 11 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय भारत ने 7.5 ओवर में 38 रन बनाए थे।

भारत की ओर से जहीर खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा और मुनाफ पटेल ने भी दो-दो विकेट झटके। हरभजन सिंह महंगे साबित हुए और तीन ओवर में 42 रन दिए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच के साथ तेंदुलकर, रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में लौटे। रोहित पिछली तीन पारियों में बुरी तरह नाकाम रहे थे।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर इयान बेल और मैट प्रायर की सलामी जोड़ी पर ही भरोसा जताया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेंद्रसिंह धोनी, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा और मुनाफ पटेल।

इंग्लैंड : मैट प्रायर, इयान बेल, ओवेश शाह, केविन पीटरसन, पॉल कोलिंगवुड, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, समित पटेल, रवि बोपरा, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान और जेम्स एंडरसन।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+