दुनिया में अमन कायम करना चाहते हैं मुशर्रफ

इस्लामाबाद , 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ दुनिया में अमन कायम करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय विचार मंडली का गठन करना चाहते हैं। अपनी इस योजना के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते वे ब्रिटेन के दौरे पर भी हैं।

इस्लामाबाद , 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ दुनिया में अमन कायम करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय विचार मंडली का गठन करना चाहते हैं। अपनी इस योजना के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते वे ब्रिटेन के दौरे पर भी हैं।

मुर्शरफ के एक निकट सहयोगी ने आईएएनएस को बताया कि वे अमेरिका, कनाडा, बेल्जियम और कुछ अन्य पश्चिमी देशों का भी दौरा करेंगे। उनकी योजना इस विचार मंडली को अगले वर्ष के मध्य तक गठित कर देने की है।

विचार मंडली बनाने की योजना मुशर्रफ और पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक मलीहा लोधी ने मिलकर बनाई है। इसका मुख्यालय अमेरिका और ब्रिटेन में से किसी एक स्थान पर होगा। इसका मकसद पूरी दुनिया में शांति बहाल करना होगा।

सहयोगी का कहना कि इस विचार मंडली में कुछ पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता खुद मुशर्रफ करेंगे।

मुशर्रफ के राजनीति में आने के प्रश्न पर उनके सहयोगी का कहना था कि उनकी चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है लेकिन वे निजी तौर पर पाकिस्तान मदद करना चाहते हैं।

उनके सहयोगी के मुताबिक, "विचार मंडली स्थापित हो जाने के बाद ज्यादातर समय मुशर्रफ देश से बाहर रहेंगे लेकिन उनका स्थायी निवास पाकिस्तान ही बना रहेगा। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+