सोनिया ने भाजपा पर किया हमला

भिंड, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में चुनावी प्रचार के अंतिम चरण में चंबल इलाके में पहुंची कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 100 दिन में 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा के राज में चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।

भिंड में सोमवार को हुई चुनावी सभा में सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा ने पिछला चुनाव भय, भूख और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर लड़ा था। इस सरकार के कार्यकाल में यही तीनों समस्याएं सबसे ज्यादा बढ़े हैं। आज आलम यह है कि मध्यप्रदेश में आम आदमी अपने को असुरक्षित पाता है, भ्रष्टाचार का हाल तो यह है कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक इस दलदल में फंसे हैं।

सोनिया गांधी ने प्रदेश में कुपोषण के चलते हुई बच्चों की मौत के लिए सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषणाहार को सरकार खा गई और बच्चे काल के गाल में समाते गए।

भाजपा द्वारा 50 साल बनाम पांच साल को मुद्दा बनाए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद 50 साल का ही नहीं आजादी से पहले के 50 साल का भी ब्योरा देने को तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये वो लोग हैं जो आजादी के वक्त देश के बंटवारे की साजिश में लगे थे।

सोनिया मध्यप्रदेश के चुनाव के अंतिम चरण में प्रचार पर आई हैं, पूर्व में उनके कई कार्यक्रम बने मगर निरस्त कर दिए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+