तोगड़िया के खिलाफ साजिश रच रही सरकार : विहिप (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को मालेगांव विस्फोट मामले में किसी प्रकार के जुड़ाव से इनकार किया। इस बीच विहिप के नेता गिरिराज किशोर ने सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष पर तोगड़िया के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।

विहिप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर ने संवाददाताओं से कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी हमारे नेताओं पर आरोप मढ़ने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का गलत इस्तेमाल कर रही है।"

'अभिनव भारत' को धन मुहैया कराने की मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए किशोर ने कहा कि इस खबर में सच्चाई नहीं है और यह आधारहीन है। उन्होंने कहा कि अभिनव भारत संस्था से हमारा कोई जुड़ाव नहीं है।

तोगड़िया ने मालेगांव विस्फोट में आरोपी संस्था 'अभिनव भारत' को धन मुहैया कराने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मीडिया में इस बारे में आई रिपोर्ट गलत और दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने इस मामले में अपने नाम घसीटे जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

एक बयान में उनके वकील दीपक शुक्ला ने कहा, "मेरा मुवक्किल अभिनव भारत को धन मुहैया कराने या किसी तरह से उसके साथ जुड़ाव को औपचारिक रूप से खारिज करता है।"

मीडिया में आई खबर में कहा गया कि सेना के गिरफ्तार अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूछताछ में कहा था कि अभिनव भारत को खड़ा करने में तोगड़िया का महत्वपूर्ण हाथ था।

सीबीआई ने 18 मई 2007 को हैदराबाद की मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट के सिलसिले में उससे पूछताछ की थी।

वकील शुक्ला ने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जो तोगड़िया का नाम मालेगांव विस्फोट मामले में घसीट रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+