देश में धन के पुनर्वितरण के अभियान में लगा है ब्रिटिश पत्रकार
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एक ब्रिटिश पत्रकार और लेखक एलन हर्ट ने भारत में धन का पुनर्वितरण के लिए एक अभियान छेड़ा है। इसके लिए वह 12 आर्थिक विशेषज्ञों की तलाश में हैं।
हर्ट ने आईएएनएस से कहा, "मैं विशेषज्ञों के भारत आने की व्यवस्था करूंगा। वे देश की अर्थव्यवस्था के बारे में चर्चा करेंगे और फिर अपना निष्कर्ष देंगे कि कैसे देश के धन का पुनर्वितरण किया जाए।"
उन्होंने कहा कि इसके लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर सरकार पर दबाव भी बनाया जाएगा ताकि सरकार उस पर कदम उठाए। हर्ट ने कहा कि भारत शेष विश्व के लिए एक आर्थिक मॉडल बनकर उभरेगा।
उन्होंने कहा कि भारत मुस्लिम देशों से घिरा हुआ है और उसे अमेरिका की कठपुतली बने रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। भारत में 75 करोड़ की आबादी अभी भी गरीबी रेखा के नीचे जीवन बिता रही है। ऐसे में धन का समान वितरण होना आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications