विस चुनाव : आतंकवाद पर उलझी मध्यप्रदेश की चुनावी जंग

इंदौर 24 नवंबर (आईएएनएस) मध्यप्रदेश में चुनावी जंग अब आतंकवाद के मुद्दे पर आकर उलझ गई है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा आतंकवाद से निपटने के लिए विशेष कार्य बल के गठन की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आडवाणी ने कहा कि अब लगता है सरकार ने भी मान लिया है कि वह आतंकवाद से निपटने में नाकाम रही है। चुनावी दौरे पर आए आडवाणी सोमवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

आडवाणी ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह प्रधानमंत्री के कार्य बल के फैसले पर हंसें, गुस्सा करें या रोएं। उन्होंने कहा कि जो सरकार 1600 दिन में कुछ नहीं कर पाई, वह अब 100 दिन में आतंकवाद से निपटने की व्यूह रचना करेगी।

आडवाणी ने केन्द्र सरकार को आतंकवाद पर लगाम कस पाने में नाकाम बताया। उन्होंने कहा कि इस सरकार की यह सबसे बड़ी विफलता रही है।

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार को क्लीन चिट देते हुए आडवाणी ने कहा कि शिवराज सिंह एक अच्छे कार्यकर्ता हैं। प्रदेश में जनहित और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अच्छे नेता भी हैं।

अब इस बीच कांग्रेस मुश्किल में फंसी हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय नेता तो साध्वी का मुद्दा जोर शोर से उछाल रहे हैं, लेकिन क्षेत्रीय नेताओं को लगता है कि कहीं यह पार्टी के लिए भारी न पड़ जाए। दरअसल, मध्यप्रदेश में अल्पसंख्यक मतदाता इस स्थिति में नहीं है कि वे चुनावी समीकरण में कोई उलट फेर कर सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+