सायमंड्स पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप

सिडनी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स एक बार फिर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में हैं। अनुशासनहीनता की वजह से टीम से महीनों बाहर रहने वाले सायमंड्स पर इस बार शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस संबंध में क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने जांच कराने का फैसला किया है।

समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक रविवार रात सायमंड्स ने ब्रिसबेन के नोरमैनबी होटल में शराब पीकर लोगों के साथ हाथापाई की। उस समय वहां आस्ट्रेलियाई रग्बी टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे ।

सीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस पूरे मामले पर ब्यौरा मंगाया जा रहा है। इसके बाद ही सीए की प्रशासनिक समिति इस पर कोई फैसला करेगी। अगर सायमंड्स इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो सीए के साथ उनका अनुबंध खत्म हो सकता है और वह टीम से बाहर भी निकाल दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले बांग्लादेश दौरे के दौरान टीम की बैठक में शामिल होने के बजाय सायमंड्स मछली पकड़ने चले गए थे। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया था। अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला में उनकी टीम में वापसी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+