बाल यौन शोषण के आरोप में कनाडाई को सजा
बैंकाक, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बैंकाक के एक न्यायालय ने सोमवार को एक कनाडाई को बाल यौन शोषण का दोषी सिद्ध होने पर छह वर्षो की अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्रिस्टोफर पॉल नील (33) इस महीने की शुरुआत में छह वर्ष से कुछ कम समय की जेल की सजा सुनाई गई। उस पर वर्ष 2003 में एक थाई बच्चे का यौन शोषण करने का आरोप था। उसे बच्चे के परिजनों को 1,420 डॉलर की रकम बतौर क्षतिपूर्ति में देने का आदेश भी दिया गया था।
एक अन्य मामले में नील को पहले ही बैंकाक में एक बच्चे को अगवा करने और उसका शोषण करने तथा अश्लील सामग्री बांटने का दोषी ठहराया गया था। इस अपराध में उसे तीन वर्ष तीन महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी।
नील को 19 अक्टूबर को इंटरपोल द्वारा रेड अलर्ट के साथ उसकी तस्वीर जारी किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications