अमेरिका व ब्रिटेन ने बांग्लादेश का गठन रोकने की कोशिश की थी: पुस्तक
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एक पूर्व भारतीय राजनयिक द्वारा लिखी गई एक किताब के अनुसार अमेरिका और ब्रिटेन ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष को रोकने के लिए बांग्लादेश के एक शीर्ष समर्थक को बरगलाने की कोशिश की थी।
लेकिन लंदन निवासी न्यायमूर्ति अबू सईद चौधरी ने ना केवल पश्चिमी हस्तक्षेप नकार दिया था, बल्कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अमेरिका की गुप्त चालों के बारे में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अवगत भी कराया था।
'ए लांग जर्नी टूगेदर : इंडिया, पाकिस्तान एंड बांग्लादेश' के लेखक शशांक एस. बनर्जी के अनुसार चौधरी ने गांधी को लंदन में बताया था कि अमेरिका के सहायक विदेशमंत्री जोसेफ सिस्को ने तत्कालीन निक्सन सरकार की ओर से उनसे संपर्क किया था। निक्सन सरकार पाकिस्तान विभाजन के खिलाफ थी।
ढाका उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश चौधरी से यह भी कहा गया था कि यदि वह उस समय जेल में बंद शेख मुजीबुर रहमान का समर्थन करना बंद कर दें, तो उन्हें पुरस्कार के रूप में संयुक्त पाकिस्तान का राष्ट्रपति बना दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications