टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं : धोनी
बेंगलुरू, 24 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के साथ खेली जा रही हीरो होंडा एकदिवसीय श्रृंखला में 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि आगामी मैचों के लिए टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

धोनी बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा, विराट कोहली और इरफान पठान को बाकी बचे तीन मैचों के लिए अंतिम ग्यारह में जगह देना चाहते हैं।
रविवार रात चौथा एकदिवसीय मैच जीतने के बाद धोनी ने कहा, "आप आगामी तीन मैचों के लिए टीम में कुछ बदलाव देखेंगे। कुछ खिलाड़ी जो अब तक इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएं हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा। "
श्रृंखला का चौथा मैच जीतने पर कप्तान धोनी ने टीम के तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जहीर खान, ईशांत शर्मा और मुनाफ पटेल ने सधी हुई गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लक्ष्य से पहले ही रोक दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications