सिर्फ चंद लोगों पर ही कारगर है एड्स का इलाज : चिकित्सक
हैंबर्ग, 24 नवंबर (आईएएनएस)। एचआईवी/एड्स के एक मरीज के इलाज का दावा करने वाले जर्मन चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि इलाज की यह पद्धति महज एक फीसदी लोगों पर ही कारगर हो सकती है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नवंबर में जीरो हट्टर और एकहार्ड थिकेल नामक रक्त कैंसर विशेषज्ञों ने बताया था कि उन्होंने एचआईवी/एड्स से पीड़ित एक बयालीस वर्षीय मरीज का अस्थि-मज्जा प्रत्यारोपण करने से उसकी एड्स की बीमारी ठीक हो गई। उसका यह प्रत्यारोपण कैंसर के इलाज के रूप में किया गया था।
इससे पहले 90 के दशक में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कुछ लोगों में एड्स की प्रतिरोधक क्षमता है। एड्स का वायरस इन लोगों के शरीर की श्वेत रक्त कणिकाओं को नष्ट नहीं कर पाता। ऐसे लोगों के शरीर में 'सीसीआर5' नामक एक प्रोटीन नहीं था जिसके सहारे वायरस कोशिकाओं में प्रवेश करता है।
हट्टर और थिएल ने इसी जानकारी के सहारे मरीज का इलाज करने में सफलता पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications