2015 तक बिहार विकसित राज्य बन जाएगा : नीतीश (लीड-1)

पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीन वर्ष पूरा होने पर उसका रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2015 तक बिहार विकसित राज्य बन जाएगा।

' न्याय के साथ विकास ' नाम का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कुमार ने कहा, "वर्ष 2015 तक बिहार विकसित राज्य बन जायेगा तथा यहां प्रति व्यक्ति खर्च करने की क्षमता भी बढ़ जाएगी।" उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने सुशासन कार्यक्रम अपनाया है तथा यहां सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता का वातावरण तैयार किया गया है।

नीतीश ने कहा कि नरसंहार और सांप्रदायिक दंगे पुराने दिनों की बात हो गई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए मुकदमों की त्वरित सुनवाई हुई। नीतीश ने बताया कि वर्ष 2006 में 4,355 अपराधियों को सजा दी गई जबकि 2007 में 8,111 तथा सितंबर 2008 तक 9,034 अपराधियों को सजा दी गई है।

नीतीश ने कहा कि कोसी नदी की प्रलंयकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए केन्द्र सरकार से 1400 करोड़ रुपये की मांग की गई है परंतु अब तक यह धनराशि नहीं मिली है।

रिपोर्ट कार्ड हिन्दी, अंग्रजी और उर्दू में जारी किया गया। रिपोर्ट कार्ड जारी करने के बाद नीतीश ने मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत बनाए गए 115 पुलों का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा कई अन्य मंत्री उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+