'हिन्दू आतंकवाद' संप्रग की साजिशः सुदर्शन

उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू आतंकवाद के नाम पर साधु-संतों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सुदर्शन ने कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
उन्होंने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावी मौसम में फायदा उठाने के लिए देश में हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की सियासी साजिश है।
लखनऊ में संघ के पांच दिवसीय सम्मेलन में सुदशर्न ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहाः यह सरकार आतंकवादियों से निपटने में असफल रही है। ऐसे में असफलता छुपाने के लिए हिंदू आतंकवाद का नया नाम दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications