आस्ट्रेलिया ने गाबा टेस्ट 149 रनों से जीता
ब्रिसबेन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मिशेल जानसन (39/5) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने गाबा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 149 रनों से हरा दिया है।
आस्ट्रेलिया द्वारा तय 327 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 54.3 ओवर में 177 रनों पर सिमट गई। जानसन के अलावा स्टुअर्ट क्लार्क ने चार और ब्रेट ली ने एक विकेट लिया।
मैच के तीसरे दिन के अपने स्कोर छह विकेट पर 136 रनों से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे दिन 41 रन जोड़ने के साथ अपने चार विकेट गंवा दिए।
रॉस टेलर 75 सर्वोच्च स्कोरर रहे जबकि डेनियल फ्लिन ने 29 और डेस राइडर ने 24 रनों का योगदान दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड का आस्ट्रेलिया में 1985 के बाद पहला टेस्ट मैच जीतने का सपना धरा का धरा रह गया।
दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे हो गया है। पूरे मैच में नौै विकेट हासिल करने वाले जानसन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications