'राहुल राज को नजदीक से गोली नहीं मारी गई'
मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। पटना के युवक राहुल राज को नजदीक से नहीं बल्कि 12 फीट से अधिक की दूरी से गोली माारी गई। उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर को एक बस के अगवा करने पर पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार दिया था।

अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) ने शुक्रवार शाम को अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हुए हमले के विरोध में राहुल राज ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से बात करने के लिए इस कदम को उठाया था।
राहुल राज की मौत पर विवाद तब गहरा गया जब कुछ वर्ग ने महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने बिहार के बेरोजगार युवा को नजदीक से गोली मारी। बिहार के नेताओं ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications