आईपीएल में नहीं खेलने से पिछड़ रहे हैं हम : हर्मिसन
बेंगलुरू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टीव हर्मिसन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलने से उनकी टीम के ट्वेंटी-20 तथा एकदिवसीय मुकाबलों में पिछड़ने के आसार पैदा हो सकते हैं।
खेल वेबसाइट 'स्पोर्टिगलाइफ डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान हर्मिसन ने कहा, "आप देख रहे हैं मौजूदा एकदिवसीय श्रंखला में भारतीय टीम कितना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह सीधे तौर पर आईपीएल जैसी प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में खेलने का फायदा है।"
हर्मिसन मानते हैं कि अगर इंग्लैंड के खिलाड़ियों को दूसरे साल भी आईपीएल से दूर रखा गया तो वे क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय स्वरूप में खेल के स्तर के लिहाज से लगातार पिछड़ते चले जाएंगे।
बकौल हर्मिसन, "आईपीएल में नहीं खेलना हमारे लिए दोतरफा घाटे का सौदा है। एक तरफ जहां इसमें खेलकर दुनियाभर के खिलाड़ी करोड़ों रुपये कमा रहे हैं वहीं हम पिछड़ रहे हैं। यही नहीं, खेल के स्तर पर भी हमें सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications