हिमाचल में छह महीनों के दौरान 1000 करोड़ रुपये का निवेश

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पिछले छह महीनों के दौरान 1000 करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश सुनिश्चित हुआ है। प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेष औद्योगिक पैकेज के तहत मार्च, 2010 तक 5000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव जिंदल ने यह जानकारी नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2008 में आयोजित हिमाचल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनवरी से सितम्बर, 2008 तक राज्य स्तरीय एकल खिड़की प्रणाली के तहत 7136 करोड़ रुपए निवेश की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे 18 हजार युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 6 जिलों में 6000 बीघा भूमि का लैंड बैंक तैयार किया है, जिसमें से नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सोलन जिला के बद्दी में 10.80 करोड़ रुपए की लागत से व्यावासायिक केन्द्र स्थापित करेगी ताकि निर्यात गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा सके तथा कहा कि इस उद्देश्य के लिए 80 बीघा भूमि पर कंटेनर डिपो स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे अधिक शांतिप्रिय घरेलू क्षेत्र घोषित किया गया है तथा राष्ट्रीय स्तर पर 46 प्रतिशत घरेलू हिंसा में मुकाबले प्रदेश में घरेलू हिंसा की दर मात्र 6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाल मृत्यु दर सबसे कम तथा टीकाकरण की दर सर्वाधिक दर्ज की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+